ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

इस साल दो बार मनाई जाएगी सफला एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि

इंदौर। पौष माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। साल 2024 में सफला एकादशी दो बार मनाई जाएगी। एक सफला एकादशी जनवरी में मनाई जाएगी और दूसरी सफला एकादशी साल के अंत में यानी दिसंबर में मनाई जाएगी। आइए, जानते हैं कि इस साल सफला एकादशी कब-कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त क्या है।

सफला एकादशी शुभ मुहूर्त

पौष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 7 जनवरी 2024 को रात 12:41 बजे से शुरू हो रही है। यह 8 जनवरी 2024 को 12:46 बजे समाप्त होगी। ऐसे में सफला एकादशी का व्रत उदया तिथि के अनुसार 7 जनवरी दिन रविवार को रखा जाएगा।

दो बार मनाई जाएगी एकादशी

अगर हिंदू कैलेंडर की बात करें, तो यह उन तिथियों के आधार पर काम करता है, जिसके अनुसार, सभी हिंदू व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। वर्ष 2023 में मलमास लगा था, इसलिए समय एक महीने बढ़ गया है। इस तरह सफला एकादशी जनवरी 2024 में मनाई जाएगी। वहीं, वर्ष 2024 में ही पौष कृष्ण एकादशी की दूसरी तिथि भी मनाई जाएगी, जो कि 26 दिसंबर को पड़ेगी।

सफला एकादशी महत्व

पौष माह में पड़ने वाली सफला एकादशी का विशेष महत्व है। सफला एकादशी के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। एकादशी का व्रत करने से साधक को भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button