ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

ENG vs AUS का हाईवोल्टेज मुकाबला देखने पहुंचे ये 4 भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। टीम ने वहां पहुंचते ही ऑस्ट्रेलियाई हालात में खुद को ढालने के लिए लगातार दो दिन तक ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और भारतीय टीम सोमवार को पहला प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए तैयार है। लगातार दो दिन अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के बाद खिलाड़ियों को रविवार को ब्रेक दिया गया है और इस दौरान भारत के कुछ खिलाड़ी पर्थ में आज से शुरू हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच को देखने के लिए पहुंच गए हैं। बता दें कि भारतीय टीम इस समय पर्थ में ही रुकी हुई है।
टीम के स्टार स्पिनर अश्विन ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह टीम के साथ खिलाड़ी युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच का लुफ्त उठा रहे हैं।वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही ज्यादातर टीमें इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रही हैं, जबकि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने से पहले कुछ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारत 10 और 13 अक्टूबर को पर्थ में दो अभ्यास मैचों में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन से भिड़ेगा।

Related Articles

Back to top button