ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर लाएं ये चीजें

बेहतर लाइफ जीने के लिए वह पैसे इस कदर बचाता है कि अपनी सेहत तक दाव में लगा देता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति इन चीजों में सफल हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दोष होने के कारण भी धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसी कारण व्यक्ति चाहे जितनी मेहनत कर लें। लेकिन उसे मनचाही सफलता और धन लाभ नहीं मिलता है।

भगवान गणेश की तस्वीर : वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के दोनों ओर भगवान गणेश की तस्वीरें लगाएं। आप चाहे तो मूर्ति भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष कम होता है, जिससे सुख और समृद्धि आती है।

तुलसी का पौधा  : वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए तुलसी का पौधा घर की ईशान कोण में लगाना चाहिए। यह शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है। इससे घर में धन का आगमन होगा।

कुबेर यंत्र : भगवान कुबेर को धन और समृद्धि का देवता माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर, ईशान कोण के स्वामी भगवान कुबेर होते हैं। इसलिए इस दिशा में शौचालय, जूते की रैक या भारी फर्नीचर जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक एनर्जी बढ़ती है। समृद्धि के लिए उत्तर की दीवार में कुबेर यंत्र लगाना चाहिए।

तिजोरी : वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम कोने  में पैसों के अलावा सभी कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखें। इसके साथ ही घर या ऑफिस में तिजोरी  को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर खुलें। ऐसा करने से पैसों की तंगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

रोजाना मंदिर में जलाएं दीपक : वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाएं। ऐसा करना घर के वातावरण को शुद्ध बनाने में सहायक होता है। मंदिर में देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखना भी याद रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button