ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

पाकिस्तान नौसेना के जवानों ने गोलीबारी कर मछुआरों का भारतीय सीमा से किया अपहरण, FIR दर्ज

गुजरात तट के पास अरब सागर में सात भारतीय मछुआरों के कथित अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने 20-25 पाकिस्तानी नौसेना के जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना छह अक्टूबर को शाम पांच बजे के उस समय हुई,जब हर्सिद्धि नाम की एक भारतीय नाव पर सवार सात चालक दल के सदस्य जखाउ तट पर भारतीय जल में मछली पकड़ रहे थे।
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी की नाव पर सवार 20-25 वर्दीधारी जवानों ने ‘पीएमएसए बरकत 1060’ नाम की नाव पर भारतीय नाव पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने नाव को नष्ट कर दिया और मछुआरों का अपहरण कर उन्हें अपने जहाज पर ले गए। मछुआरों को डंडे से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित व्यक्तियों ने मछुआरों का एक वीडियो भी रिकार्ड किया और धमकी के बाद उन्हें छोड़ दिया। पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने कहा कि मछुआरों को बचा लिया गया और शुक्रवार को भारतीय तटरक्षक नौका द्वारा गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लाया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी जखाऊ में दर्ज की गई और पोरबंदर जिले के एक पुलिस स्टेशन नवीबंदर में स्थानांतरित कर दी गई, जिसका क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र गुजरात तट से 12 समुद्री मील से अधिक है।

Related Articles

Back to top button