ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

चेकिंग कर रहे आरक्षक को कार के बोनट पर टांगकर एक किमी घसीटा, चालक गिरफ्तार

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने मार्ग पर चेकिंग कर रहे आरक्षक को टक्कर मारकर बोनट पर टांगकर करीब एक किमी तक घसीट दिया। आरक्षक को कार के बोनट पर फंसा देखकर बाकी पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर उसका पीछा किया। इसी दौरान बोनट पर टंगे आरक्षक ने हिम्मत दिखाई और बोनट पर चढ़कर कार की दूसरी तरफ खिड़की से कार के अंदर जाकर आरोपित कार चालक को दबोच लिया। हालांकि अगर आरक्षक चलती कार से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ता, तो बड़ा हादसे का शिकार हो सकता था। पुलिस ने आरोपित कार चालक पर शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लाजपतराय कालोनी में रहता है आरोपित

आरोपित की पहचान लाला लाजपतराय कालोनी रायसेन रोड निवासी 39 वर्षीय तरूण शर्मा के रूप में हुई है। वह बिजली ठेकेदार है। उस पर मोटर व्हीकल एक्ट समेत तमाम धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना के बाद आला अधिकारियों को सूचना तक नहीं दी गई।

वाहनों की चल रही थी चेकिंग

बैरागढ़ पुलिस के मुताबिक नववर्ष पर थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान सीहोर नाके पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैफिक पुलिस चेकिंग प्वाइंट लगाया गया था। जहां पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भोपाल तरफ से सीहोर की तरफ जा रही एक कार के चालक ने ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग प्वाइंट देखकर कार की रफ्तार को पहले धीमा किया और जैसे ही आरक्षक सूरज जाट कार को रोकने सामने आया तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी और कार भगाकर ले गया। इससे आरक्षक संदीप जाट बोनट पर टंगकर रह गया। आरक्षक सूरज ने हिम्मत दिखाई और बोनट पर चढ़कर कार की दूसरी तरफ की खिड़की से अन्दर से घुसकर उक्त कार को रोकने मे सफल रहा।

शराब पीकर गाड़ी चला रहा था युवक

तब तक बैरागढ़ और ट्रैफिक पुलिस की टीम भी पीछा करते हुए पहुंच गई। बाद में बैरागढ़ पुलिस ने उक्त वाहन चालक को पकड़ा और मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल बैरागढ़ से कराने पर उक्त वाहन चालक शराब के नशे मे होना पाया गया। इस पर पुलिस ने वाहन चालक द्वारा शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन को चलाना और वाहन चेकिंग कर रहे शासकीय कर्मचारियों के कार्य मे बाधा पहुंचाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button