ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा, दिए ये निर्देश

मंत्रालय में सीएम यादव की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक आयोजित की गई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक
  1. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक आयोजित
  2. सीएम यादव की मौजूदगी में हुई बैठक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके भी शामिल हुईं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके भी मौजूद…

बैठक में दिए ये निर्देश

विभागीय बैठक में सीएम यादव ने जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर पीचई, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पानी के दोबारा उपयोग के प्रबंधन पर भी कार्य योजना बनाई जाए।

सीएम ने अधिकारियों को नल जल योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने इसमें आ रही कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही पंचायतों के समूह बनाने की बात कही। ताकि नल जल योजना को क्रियान्वित किया जा सके। वहीं गांव में अपने स्रोतों से अन्य लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने वाले लोगों को भी सम्मानित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button