ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

परीक्षा परिणाम में वृद्धि के लिए किए जा रहे यह प्रयास

 अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन अनिवार्य रूप से करने एवं बच्चों की कापियों का विधिवत जांच कार्य के निर्देश।

  1. जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी ने दिखाई सख्‍ती।
  2. शेष रह गया पाठ्यक्रम अतिशीघ्र पूर्ण करें।
  3. मानिटरिंगकर्ता भी स्कूलों के सतत निरीक्षण करें।

प्रतिनिधि, जबलपुर। माडल हाईस्कूल में जनशिक्षक बीएसी, बीआरसी, बीईओ , प्राचार्य, जनशिक्षाकेंद्र प्रभारियों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी एवं डीपीसी योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन अनिवार्य रूप से किये जाने एवं बच्चों की कापियों का विधिवत जांच कार्य के लिए निर्देशित किया।

मानिटरिंगकर्ता भी स्कूलों के सतत निरीक्षण करें

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मानिटरिंग कर्ताओं को भी स्कूलों के सतत निरीक्षण करने एवं निरीक्षण रिपोर्ट को प्रति दिवस गूगल फार्म के माध्यम से अपलोड करने आदेशित किया। सभी स्कूल परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। साथ ही शिक्षक पूरे समय विद्यालयों उपस्थित रहे। शतप्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए एवं विद्यालयवार कार्ययोजना अनुसार अध्यापन कराया जाए।

शेष रह गया पाठ्यक्रम अतिशीघ्र पूर्ण करें

शिक्षकों को शेष रह गया पाठ्यक्रम अतिशीघ्र पूर्ण करने सभी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं, कालखंडों का आयोजन किया जाए। स्कूलों में पाठ्यक्रमानुसार, दिनांकवार, विषयवार कार्ययोजना अनिवार्य रूप से लगी हो। आनलाइन बैठक के माध्यम से शालावार जनशिक्षा केंद्रवार ब्लाकवार सतत समीक्षा भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button