ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चालकों की हड़ताल से दूसरे दिन भी थमे बस-ट्रक के पहिए, स्कूल वैन न चलने से परेशान हुए अभिभावक, अनेक पेट्रोल पंप सूखे

चालकों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल समेत आम जरूरतों की चीजों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। कई जगहों पर दूध और किराना सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है।

  1. ड्राइवरों की हड़ताल के चलते कई स्कूलों में छुट्टी घोषित है।
  2. पेट्रोल पपों पर साेमवार दिन भर रही लोगों की भीड़।
  3. हिट एंड रन कानून के विरोध में तीन दिन हड़ताल पर हैं ड्राइवर।

भोपाल। हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। इसके चलते यात्री बसों और ट्रकों के पहिए थमे हुए हैं। उधर, मंगलवार से स्कूल बस व वैन के चालक भी हड़ताल में शामिल गए। इससे सुबह-सुबह अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए परेशान होना पड़ा। ड्राइवरों की हड़ताल के चलते कई स्कूलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है।

आमजन की परेशानी बढ़ी

उधर, चालकों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल समेत आम जरूरतों की चीजों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। उधर, सोमवार रात को पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति के प्रशासन के दावे के बाद भी कई पेट्रोल पंप मंगलवार सुबह से ही सूखे नजर आए। इसके चलते अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे चालकों के अनुसार तीन दिनों तक यह हड़ताल रहेगी। ऐसे में गांवों और दूसरे शहरों से आने वाले सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। कई जगहों पर दूध और किराना सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है।

निजी वाहनों का सहारा

उधर, नगर सेवा की भी बसें नहीं चलने के कारण बड़ी संख्या में लोग सुबह अपने दोपहिया वाहनों से कार्यस्थलों की ओर निकले। राजधानी से सटी औद्योगिक नगरी मंडीदीप की ओर जाने वाले मार्ग पर आम दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा दोपहिया वाहन नजर आए।

 

अधिकारी बोले कमी नहीं, पंपों ने की मनमानी

सोमवार को देर रात तक पेट्रोल पंपों पर कतार लगी रही। अधिकारी कहते रहे कि पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है लेकिन सूखे पेट्रोल पंप और गाड़ियां धकेलते लोगों की हालत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही थी, कई पंपों ने मौके का फायदा उठाकर सामान्य पेट्रोल न होने की बात कहकर प्रीमियम पेट्रोल ही बेचा। मंगलवार सुबह से पेट्रोल पंपों वाहनों की कतारें फिर लगना शुरू हो गईं।

Related Articles

Back to top button