ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

क्या को बनाया जाएगा संयोजक, पढ़िए JDU नेता विजय चौधरी का बड़ा बयान

अब कांग्रेस भी नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने पर विचार कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ही नीतीश से बात कर सकते हैं।

कांग्रेस के रुखेपन पर पिछले दिनों से JDU में नाराजगी भी जताई गई थी।
  1. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बना है इंडिया गठबंधन
  2. नीतीश ने ही की थी पहल, लेकिन अब तक नहींं बनाए गए संयोजक
  3. कांग्रेस के रुख पर नाराजगी, अब डैमेज कंट्रोल की खबरें

एजेंसी, पटना। क्या नीतीश कुमार को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) का संयोजक बनाया जा रहा है? इसको लेकर हलचल तेज है। खासतौर पर बिहार में नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं।

इन नेताओं का कहना है कि अगले 3-4 दिन में बड़ा एलान हो सकता है। नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

नीतीश किसी का भी मुकाबला करने में सक्षम: विजय चौधरी

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाना चाहिए। वे किसी का भी सामना करने (लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का सामना) में सक्षम है।

विजय चौधरी ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीटों का बंटवारा जल्द से जल्द हो जाना चाहिए था। इसमें जितनी देरी होगी, उतना नुकसान होगा।

 

भी नीतीश कुमार के समर्थन में

नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने का लालू यादव की पार्टी ने समर्थन किया है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार को बड़ा पद और जिम्मेदारी मिले।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस भी नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने पर विचार कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ही नीतीश से बात कर सकते हैं। नीतीश के नाम पर बिहार से तेजस्वी यादव और उत्तर प्रदेश से सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी राजी बताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button