ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

विदेश से चल रहे Drug Racket का पर्दाफाश, हथियारों व हेरोइन की बड़ी खेप सहित 2 तस्कर काबू

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश से चलाए जा रहे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस संबंधी प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि इस्लामाबाद इलाके से 2 आरोपियों को हेरोइन की बड़ी खेप व अन्य सामान सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह लाडी व रौशन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 22 व 26 वर्ष के करीब है, जोकि 12 वीं पास हैं।

इनके कब्जे से 19 किलो हेरोइन, 23 लाख ड्रग मनी, 7 पिस्टल, ड्रोन बरामद व नोट गिनने वाली मशीन बरामद की है। आरोपी पाकिस्तान से भारत में हथियार व नशे की तस्करी करते थे। उक्त तस्करी का नेटवर्क अमेरिका में बैठा मनप्रीत उर्फ मन्नू महावा चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी मनप्रीत मन्नू द्वारा पाकिस्तान से हेरोइन व हथियारों की बड़ी खेप मंगवाई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में सर्च अभियान चलाकर उक्त आरोपियों खेप पहुंचने समय गिरफ्तार कर लिया।

जांच दौरान सामने आया कि मनप्रीत मन्नू ने उक्त तस्करों को एक घर भी लेकर दिया गया था। इस मामले में संबंधी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने भी ट्वीट के जरिए दी है। उनका कहना है कि इस मामले में बैक वर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button