ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

वीकेंड पर सालार की कमाई में आया उछाल, शनिवार को कमा लिए इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली। प्रभास के लिए 2023 की शुरूआत भले ही कुछ खास न रही हो, लेकिन अंत सालार ने अच्छा ही कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सालार के ही चर्चे हैं। प्रभास की यह फिल्म काफी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग्स को देखकर फिल्म की सफलता का अंदाजा लग गया था। केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। दर्शकों को फिल्म में प्रभास का एक्शन काफी अच्छा लगा है। फिल्म दुनियाभर में काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब सालार की नजर 600 करोड़ रुपए की ओर है।

सालार का बढ़ता बिजनेस

सालार के सिनेमा हॉल में 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म पहले ही दिन से अच्छा कलेक्शन कर रही है। शनिवार के कलेक्शन की जानकारी सामने आ गई है। फिल्म ने शनिवार को ठीक-ठीक रुपए कमाए हैं। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने लेटेस्ट कलेक्शन की जानकारी शेयर की है।

ओपनिंग डे पर बजा सालार का डंका

सालार ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 176 करोड़ रुपए की भारी भरकम कमाई की थी। यह सालार की वर्ल्ड वाइल्ड ओपनिंग कलेक्शन था। उसके बाद सालार ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अब कमाई की रफ्तार में थोड़े ब्रेक लगे हैं।

9 दिन में कमाए करोड़ों रुपए

फिल्म के दूसरे शनिवार के कलेक्शन में थोड़ा जंप आया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 30 दिसंबर को ओवरसीज 21.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है। अब प्रभास की सालार का टोटल कलेक्शन 578.29 करोड़ हो गया है।

Related Articles

Back to top button