ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

सूर्यदेव को प्रसन्न करना है तो रविवार को चंदन तिलक जरूर लगाएं, ये उपाय भी देंगे जीवन में सुख समृद्धि

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है। ऐसे में यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य देव कमजोर स्थिति में है तो ऐसे लोगों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को दिन काफी ज्यादा शुभ होता है और इस दिन ये उपाय करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

रविवार को करें इस मंत्र का जाप

सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जल्द स्नान करना चाहिए। इसके बाद शुद्ध जल तांबे के पात्र में लेकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।

रविवार को लगाएं चंदन तिलक

रविवार को मस्तक पर चंदन तिलक लगाना शुभ होता है। घर से बाहर निकलते समय चंदन तिलक लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से सभी जरूरी कार्य सफल होते हैं। रविवार को लाल रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है।

रविवार को करें इन चीजों का दान

हिन्दू धर्म में देसी घी को बहुत पवित्र माना जाता है। रविवार को घर के बाहर देसी घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं। रविवार को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करना चाहिए। इसके अलावा रविवार को बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पर अपनी मनोकामना लिखकर बहते पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button