ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ज्वेलर्स को ठगने वाला आरोपित सूरत से गिरफ्तार, ऐसे हुई थी घटना

उज्जैन। पटनी बाजार स्थित ज्वेलर्स से ढाई साल पूर्व एक व्यक्ति ने 32 हजार रुपये कीमत की सोने की अंगूठी खरीदी थी। आनलाइन भुगतान किया था, मगर रुपये ज्वेलर्स के बैंक खाते में नहीं आए थे। खरीदी करने वाला युवक फर्जी मैसेज दिखाकर वहां से गायब हो गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया।

एसआइ भंवरसिंह निगवाल ने बताया कि 19 अगस्त 2021 को पटनी बाजार स्थित मनोज सारसवाला के यहां से एक व्यक्ति पहुंचा था। युवक ने 32 हजार रुपये कीमत की एक सोने की अंगूठी खरीदी थी। युवक ने आनलाइन भुगतान का झांसा दिया और फर्जी मैसेज बताकर वहां से रवाना हो गया था।

युवक के जाने के बाद दुकान संचालक को पता चला कि उसके बैंक खाते में रुपये जमा नहीं हुए हैं। उसके साथ ठगी की गई है। जिस पर उसने महाकाल पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को देवल पुत्र जितेंद्र शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी सरस्वती नगर सूरत गुजरात को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button