ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्या में 84 कोसी यात्रा मार्ग से हटेंगी शराब दुकानें

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहा है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस बीच, योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अयोध्या में 84 कोसी यात्रा मार्ग से सभी शराब दुकान हटाने का आदेश दिया है। अधिकारियों को इस बारे में तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

गूगल ने भी खुद को किया अपडेट

उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की मदद से गूगल पर मैप को अपडेट किया गया है। राम की नगर में बनाए गए नए मार्गों को जोड़ा गया है। प्रमुख स्थलों को दिए गए नए नाम को अपडेट किया गया है, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो और गूगल मैप की मदद से वे आसानी से अयोध्या पहुंच सके और राम की नगर में भ्रमण कर सकें।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक अहम बैठक आज

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक गुरुवार को अयोध्या में होने जा रही है। दो दिन चलने वाली इस बैठक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही राम लला की मूर्ति स्थापित करने पर भी मंथन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। यहां आधुनिक रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही है।

एयरपोर्ट से चल कर पीएम धर्मपथ से होकर नयाघाट एवं उसके बाद रामपथ से होते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button