ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

क्या नीतीश कुमार की पार्टी में होने जा रहा बड़ा धमाका, ललन सिंह को लेकर भी अटकलें तेज

पटना/नई दिल्ली। क्या बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने वाला है? क्या नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है? क्या कभी एनडीए का हिस्सा रही यह पार्टी टूट का शिकार होने जा रही है?

क्या ललन सिंह करने वाले हैं कोई खेल?

नईदुनिया के सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण के अनुसार, चर्चा यह भी है कि क्या पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं, क्योंकि ललन सिंह चाहते हैं कि जदयू का लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ विलय कर देना चाहिए। जदयू के अन्य नेताओं में इस बात भी आक्रोश है कि I.N.D.I. गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक या पीएम पद का उम्मीदवार नहीं बनाया गया, जैसा कि उम्मीद की जा रही थी?

इस बीच, भाजपा ने अपने सभी विधायकों को अलर्ट रहने को कहा है। भाजपा मान रही है कि नीतीश कुमार फिर कुछ बड़ा करने जा रहे हैं या जदयू में बड़ी बगावत होने जा रही है।

नीतीश कुमार चंद दिनों के मुख्यमंत्री: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार जी कुछ ही दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री है। उनको हटाने के लिए लालू यादव ने ‘चक्रव्यूह’ रचा है। इस चक्रव्यूह का पहला कदम अवध बिहार को विधानसभा अध्यक्ष बनाना था। नीतीश कुमार बहुत जल्द पूर्व सीएम बन जाएंगे। यह तय हो गया है। अगले कुछ दिनों में बिहार को राजद से एक सीएम मिलने जा रहा है।’

दिल्ली रवाना होते समय नीतीश बोले- सब ठीक

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और कार्य परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए। रवाना होते समय उन्होंने दोहराया कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। विरोध अफवाह फैला रहे हैं, जिसे हम कब तक रोक सकते हैं।

Related Articles

Back to top button