ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

घने कोहरे के कारण ट्रेनें रद, कुछ का समय बदला, देखें लिस्‍ट

जबलपुर। सर्द मौसम के चलते तथा उत्तर-भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेनें अत्यंत विलम्ब से चल रही है। अतः आज शुक्रवार 29 दिसम्बर 2023 को जबलपुर से प्रस्थान करके अमरावती को जाने वाली गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। गाड़ी संख्या 12427 रीवा-दिल्‍ली आनंद विहार टर्मिनस एक्‍सप्रेस आज अपने निधारित समय 16:30 से 3 घंटे विलंब से जाएगी। शाम 19:30 मिनट पर रीवा स्‍टेशन सेे आनंद विहार के लिए रवाना होगी।

29 दिसंबर को जबलपुर-अमरावती व 30 दिसंबर को अमरावती-जबलपुर निरस्त

रैक के अभाव में दिनांक 30 दिसम्बर 2023 शनिवार को अमरावती से प्रस्थान करके जबलपुर पहुँचने वाली गाड़ी संख्या 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रहेगी। नागपुर जाने वाले यात्रियों को रीवा-इतवारी ट्रेन की सेवा उपलब्ध रहेगी।

सूचना यात्रियों के दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी

इस ट्रेन के निरस्तीकरण की सूचना यात्रियों के दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से रेल प्रशासन द्वारा दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Related Articles

Back to top button