ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

आज बदला जाएगा जदयू का अध्यक्ष, क्या होगा यदि नीतीश कुमार तैयार नहीं हुए

नई दिल्ली। बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू (JDU) के लिए शुक्रवार का दिन अहम होने जा रहा है। दिल्ली में पहले जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे? यदि हां, तो उनकी जगह किसको जिम्मेदारी दी जाएगी?

दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 11.30 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद 3.30 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक होना है।

तय माना जा रहा है कि ललन सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। पार्टी का एक बड़ा धड़ा नीतीश कुमार को यह जिम्मेदारी देने के पक्ष में हैं, लेकिन क्या होगा यदि नीतीश कुमार ही इन्कार कर दे।

क्या कोई बड़ा फैसला लेंगे नीतीश कुमार

यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दरअसल, इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को संजोजक बनाए जाने की मांग उठी थी, जिस पर फैसला नहीं हुआ है। और तो और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए भी उनके नाम की चर्चा नहीं की जा रही है।

ऐसे में जदयू नेताओं में असंतोष है। दूसरा, इसी मुद्दे पर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल देखी जा रही है।

इससे पहले गुरुवार को नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंचे। यहां बंद कमरे में लंबे समय तक ललन सिंह के साथ उनकी मुलाकात हुई।

जदयू के नेताओं का कहना है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। भाजपा भ्रम फैला रही है।

Related Articles

Back to top button