ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

खत्म हुई शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म “जवान” की शूटिंग…

शाहरुख खान की अपनी अपकमिंग फिल्म “जवान” की शूटिंग पूरी हो गई है। फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में किंग खान ने फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शाहरुख ने फिल्म जवान की शूटिंग से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और चिकन 65 की रेसिपी सीखने की इच्छा जाहिर की है।
शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा- क्या जबरदस्त 30 दिन थे। लकी था कि थलाइवा भी हमारी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। मैंने नयनतारा के साथ फिल्म देखी, तो अनिरुद्ध के साथ चर्चा की। विजय सेतुपति और थलापति ने मुझे टेस्टी खाना खिलाया। ऐट्ली और प्रिया का जिन्होंने मुझे इतनी रिस्पेक्ट दी। अब मुझे 65 चिकन रेसिपी सीखने की जरूरत है।
फैंस ने किया गेस OTT पर स्ट्रीम होगी फिल्म’शाहरुख के इस ट्वीट पर अमेजॉन प्राइम ने कमेंट किया – शाहरुख+नयनतारा+अनुरुद्ध+विजय सेतुपति, थलापति विजय + एटली= मिलकर बहुत ही दिलचस्प चीज तैयार कर रहे हैं।’ इसी के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। लंबे समय से शाहरुख बतौर लीड एक्टर किसी भी लीड फिल्म में नहीं नजर आए हैं। ऐसे में अगले साल शाहरुख की 3 फिल्में आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
ऐट्ली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान में शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है। फिल्म को जून 2023 में रिलीज किया जाना है।

Related Articles

Back to top button