ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

खंडवा स्टेशन पर जमकर हंगामा, वैंडरों के बीच विवाद, कुशी नगर एक्सप्रेस की पेंट्री कार में तोड़फोड़,

खंडवा। मुंबई से चलकर गोरखपुर को जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के बुधवार को खंडवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा देख जीआरपी पुलिस सहित अन्य रेलवे अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस भी पहुंची।

हंगामे के चलते कुशीनगर एक्सप्रेस खंडवा जंक्शन पर करीब 15 मिनट रुकी रही। दरअसल हंगामा ट्रेन के पैंटी कार के कर्मचारी कर रहे थे, जिनके साथ कुछ देर पहले भुसावल जंक्शन पर कुछ अवैध वैंडरों ने जमकर मारपीट की थी।

यही नहीं, उन्होंने ट्रेन के पेंट्री कार के डब्बे में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के डाक्यूमेंट और कैश भी ले गए। पैंट्री कार के कर्मचारियों का आरोप था कि अवैध वेंडरों के पक्ष में जीआरपी और आरपीआफ का स्टाफ भी था।

उन्होंने मारपीट को नहीं रोका और उन वैंडरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। मामला भुसावल स्टेशन का होने के कारण खंडवा स्टाफ ने शिकायत दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ताओं को दो आरक्षकों के साथ वापस भुसावल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button