ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देशधार्मिक

नए साल से पहले मां वैष्णो देवी यात्रा में टूटा अब तक का बडा़ रिकाॅर्ड, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कटड़ा : मां वैष्णो देवी की यात्रा साल-दर- साल बढ़ रही है, इसी का नतीजा है कि आज मां वैष्णो देवी यात्रा ने वर्ष 2013 के आंकड़े का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। आंकड़े बताते हैं कि जारी वर्ष में सोमवार की शाम खबर लिखे जाने तक 93.51 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर. एफ. आई. डी. हासिल कर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान किया है।

इससे पहले की बात करें तो वर्ष 2012 में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1,04,95,269 के पार हो गया था। वहीं वर्ष 2013 में 93.24 लाख श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन किया था। इसके बाद से लगातार वैष्णो देवी यात्रा में गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस साल मां वैष्णो देवी यात्रा में काफी वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं 17 दिसंबर को वैष्णो देवी यात्रा में वर्ष 2022 का रिकॉर्ड टूटा था।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वैष्णो देवी यात्रा में और वृद्धि होगी। विशेषज्ञों की मानें तो जारी वर्ष में 97 लाख के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन के लिए पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हरसंभव प्रयास प्रशासन भी कर रहा है। जिला कटड़ा में इन श्रद्धालुओं को सुविधा के कर रहा है।

Related Articles

Back to top button