ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

बड़े देश ऐसा करेंगे तो दुनिया सभी के लिए खतरनाक हो जाएगी, निज्जर हत्याकांड पर बोले जस्टिन ट्रूडो

ओटावा। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में दरार आ गई। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए थे। एक फिर उन्होंने भारत सरकार और निज्जर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस गंभीर मामले पर भारत के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं। शुरुआत से ही हमने वास्तविक आरोपों को साझा किया है। जिनके बारे में हम गहराई से चिंतित हैं। ट्रूडो ने कहा, ‘अगर बड़े देश बिना किसी परिणाम के अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करेंगे, तो पूरी दुनिया सभी के लिए अधिक खतरनाक हो सकती है।’

इस मामले में कनाडा सरकार को हुई निराशा

ट्रूडो ने कहा, ‘इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए भारतीय सरकार और दुनिया भर के साझेदारों के साथ संपर्क किया। जब भारत ने वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया।’ 40 से अधिक कनाडाई राजनयिकों की छूट को मनमाने ढंग से रद्द कर दिया तो हमें निराशा हुई।

दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मानने के गंभीर कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, यह दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय है। अगर कोई देश यह निर्णय ले सकता है कि दूसरे देश के उनके राजनयिक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों को खतरनाक और गंभीर बना देता है।

हरदीप सिंह पर ट्रूडो ने कहा

कनाडा प्रधानमंत्री ने हरदीप सिंह निज्जर के हत्याकांड पर कहा कि शुरू से ही जब हमें विश्वसनीय आरोपों के बारे में पता चला। भारतीय सरकार कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल थी। हमने भारतीय सरकार से संपर्क किया। हमने अमेरिका से भी संपर्क किया। उन्होंने आगे कहा, हम सभी भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे। कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button