ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गंदगी देख भड़कीं महापौर, अधिकारियों को लगाई फटकार

भोपाल। नगर निगम प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। सफाई कर्मचारियों द्वारा कभी काम किया जाता है तो कभी नहीं। वहीं अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं। इस वजह से कई जगह कचरे और गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसी बीच महापौर मालती राय ने शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो वह गंदगी देख भड़क गई और अधिकारियों को फटकार लगा दी। साथ ही निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में नियमित साफ -सफाई होनी चाहिए। वह जेके रोड स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंची और व्यवस्था को देखा। उनके साथ महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल, उपायुक्त योगेन्द्र सिंह पटेल आदि मौजूद थे।

कचरा संग्रहण वाहनों के बारे में भी दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार महापौर मालती राय ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर साफ सफाई संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देेश दिए। महापौर ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा वाहनों का भी अवलोकन किया और कम मात्रा में कचरा लाने वाले वाहनों को वापस कर पूरी क्षमता अनुसार कचरा लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें साथ ही सड़कों, फुटपाथों, सेंट्रल वर्ज आदि पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था एवं सुंदरीकरण के लिए आकर्षक पौधे लगाए जाएं।

प्रभात चौराहा पर सुलभ कांप्लेक्स का किया निरीक्षण

उन्होंने सिटी प्रोफाइल के निरीक्षण के दौरान प्रभात चराहा स्थित सुलभ जनसुविधा केंद्र की व्यवस्था को देखा। यहां व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर केयरटेकर के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उच्चस्तरीय साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, यहां रखी टेबल आदि को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button