ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

Christmas 2023: सजने लगे गिरजाघर, मुस्कुराने लगा क्रिसमस का बाजार

इंदौर। क्रिसमस का पर्व अब समीप आ चुका है। इस रविवार शाम को गिरजाघरों में प्रार्थना के साथ ही क्रिसमस त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। 25 दिसंबर के इस पर्व की तैयारी में गिरजाघर सजने लगे हैं और क्रिसमस से जुड़ी वस्तुओं का बाजार मुस्कुराने लगा है। हर जगह सैंटा क्लाज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, ग्रिफ्टस, बेल आदि की साज-सज्जा है। सैंटा क्लाज की ड्रेस 500 रुपये से लेकर 1500 हजार रुपये तक में मिल रही हैं। उपहारों के लिए गिफ्ट स्टोर पर स्नो क्रिसमस ट्री, म्यूजिकल सैंटा क्लाज आदि सज गए हैं।

दरअसल, अब बाजार भी त्योहार की थीम के हिसाब से सजता है। यही वजह है कि रक्षाबंधन, करवा चौथ, दीपावली, भाईदूज के बाद अब बाजार क्रिसमस के लिए भी सज गया है। पाटनीपुरा, राजवाड़ा, मालवा मिल, सी-21 माल, फिनिक्स माल, सपना संगीता, सेंट्रल माल समेत कई जगहों पर क्रिसमस से जुड़ी सामग्री के स्टाल सज गए हैं। दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि दो साल से 15 साल तक बच्चों के लिए 250 रुपये से लेकर 2500 तक की सैंटा क्लाज की ड्रेस मिल रही है। वहीं केवल कैप की कीमत 50 रुपये से लेकर 120 रुपये तक है।
गिफ्ट स्टोर संचालक मोहम्मद हुसैन ने बताया कि इस बार क्रिसमस के लिए लोग उपहार में स्नो क्रिसमस ट्री, म्यूजिकल सैंटा क्लाज, 7 फीट ऊंचाई वाला क्रिसमस ट्री, काफी मग, इनबिल्ट लाइटिंग सैंटा क्लाज समेत कई चीजों को पसंद कर रहे हैं। गिरजाघरों में सजावट के साथ ही कार्पोरेट कार्यालयों में भी क्रिसमस को लेकर सजावट होने लगी है।

घूमता बर्फ का ट्री और लाइटिंग का मजा

गिफ्ट स्टोर के संचालक मुस्तफा ने बताया कि स्नो ट्री पहले साधारण आते थे। इस बार से स्नो ट्री घूमने वाला आया है और इसमें शानदार लाइटिंग है। इससे यह बिलकुल पहाड़ी इलाकों में लगे क्रिसमस पेड़ जैसा लगता है। कीमत 70 रुपये से 800 रुपये तक है। स्नो क्रिसमस ट्री आफिस या घर में टेबल पर रखने के लिए उपयुक्त होता है। इसके अलावा सामान्य क्रिसमस ट्री की भी मांग खूब रहती है।

गिरजाघरों में शुरू हुई तैयारियां

शहर में शिवाजी वाटिका स्थित व्हाइट चर्च, सेंट जोजेफ चर्च पाटनीपुरा, पालदा, स्कीम नंबर 78, विजय नगर, छावनी समेत अन्य मिलाकर कुल 15 चर्च हैं। इनमें कैथोलिक के नौ और प्रोटेस्टेंट के छह चर्च हैं। यहां गुरुवार से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रविवार शाम को अंग्रेजी में प्रार्थना के साथ क्रिसमस का त्योहार शुरू होगा।

इन उपहारों से सजा बाजार

डोमस सैंटा क्लाज : 299 रुपये से 699 तक

म्यूजिक सैंटा क्लाज : 1299 रुपये

1 से 7 फीट तक क्रिसमस ट्री : 70 से 9000 रुपये तक

स्नो क्रिसमस ट्री : 65 रुपये से 800 रुपये तक

लाइटिंग : 149 रुपये से 999 रुपये तक

सैंटा क्लाज ड्रेस : 500 से 1500 रुपये तक

1 फीट तक 3डी लाइट : 800 से 1200 रुपये तक

काफी मग या फोटो फ्रेम : 599 से 899 रुपये तक

गिगलिंग हैट : 599 से 900 रुपये तक

Related Articles

Back to top button