ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

देर रात मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ सहायक कलेक्टरों का तबादला

भोपाल । प्रदेश सरकार ने गुरुवार को देर शाम आठ सहायक कलेक्टरों का तबादला कर दिया। 2021 बैच के इन आइएएस अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बनाया गया है। इसमें अर्थ जैन को मंडला से उज्जैन, वैशाली जैन को छिंदवाड़ा से हुजूर रीवा, दिव्यांशु चौधरी को बैतूल से डबरा ग्वालियर, सृजन वर्मा को नीमच से सिंगरौली, अर्चना कुमारी को विदिशा से सीहोरा जबलपुर, अरविंद कुमार शाह को शिवपुरी से शहडोल, शिवम प्रजापति को धार से पुनासा खंडवा और टी प्रतीक राव को देवास से इटारसी नर्मदापुरम पदस्थ किया है।

जनसंपर्क आयुक्त पोरवाल ने पदभार ग्रहण किया

जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल ने गुरुवार को जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त पोरवाल ने जनसंपर्क की कार्यप्रणाली की वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के विभिन्न प्रभागों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने मप्र माध्यम में भी प्रबंध संचालक (एमडी) का पदभार ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button