ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मंत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मोहन यादव ने की PM मोदी से मुलाकात

भोपाल। मध्य प्रदेश में जारी मत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्‍ली में मुलाकात की। बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है। सीएम यादव के साथ उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आज या कल में मंत्रियों के नाम को लेकर अंतिम फैसला होना है। ऐसे में पीएम मोदी के साथ मोहन यादव की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। वहीं यादव ने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से भी मुलाकात की थी।

शाह और नड्डा से भी मिलेंगे यादव

बता दे कि डा. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं से भेंट भी करेंगे। इसमें इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

सांसदों को दिया था रात्रिभोज

मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज दिया। इसमें 26 सांसद शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button