ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अयोध्या जाने के लिए स्पेशल Train की Booking जल्द

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) श्री राम के दर्शन करने वाले चाहवानों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊना से अयोध्या के लिए एक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। ये ट्रेन 8 फरवरी चलाई जा रही है। इस ट्रेन में सफर करके प्रदेश के लोग श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकेंगे। इस ट्रेन का फायदा हिमाचल के ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर सहित पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा के श्रद्धालुओं को भी होगा।

बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि नए साल में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम नए बने विशाल मंदिर के पावन अस्थान में विराजमान होंगे। आपको बता दें लोगों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर पूरे देश से 1000 स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही हैं, जिनमें से एक ट्रेन हिमाचल के ऊना शुरू होगी।

हिमाचल से अयोध्या के लिए ट्रेन 7 फरवरी को दोपहर 3.50 बजे ऊना के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलेगी। इसके बाद ट्रेन अंब-अदौरा से ऊना, चंडीढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़, लखनऊ से सीधा अयोध्या में 8 फरवरी को सुबह 9.25 पर पहुंचेगी। एक दिन के दर्शन के बाद ये ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर दूसरे दिन 9 फरवरी को सुबह 11.45 चलेगी। जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को बता दें कि ये स्पेशल ट्रेन में 10 एसी कोच व 10 स्लीपर कोच होंगे।

Related Articles

Back to top button