ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

लोकतंत्र की मजबूती के कारण ही भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर: पीएम मोदी 

विपक्षी दलों को यहीं बात असल में चुभ रही

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की सुशासन में संवेदनशीलता से देश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है और इससे लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है, साथ ही लोकतंत्र को भी मजबूती मिली है। श्री मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि देश को आगे बढ़ना है, तब उसमें हमेशा गतिशीलता होनी चाहिए, साहसिक निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के कारण ही भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश में लोकतंत्र के कमजोर होने के विपक्ष के आरोपों का जवाब देकर पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर जो कुछ भी हासिल कर रहा है उसके पीछे देश के लोकतंत्र और संस्थानों की ताकत है। उन्होंने कहा कि यह ताकत कुछ लोगों को चुभ रही है, इसलिए वह इस तरह के हमले कर रहे हैं लेकिन देश इस तरह के हमलों के बावजूद संकल्प के साथ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब अच्छे काम होते हैं, तब काला टीका भी लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में जो भी अच्छे काम हो रहे हैं उसकी आलोचना कर कुछ लोग काला टीका लगाने का शुभ काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार संवेदनशीलता के साथ तेजी से निर्णायक फैसले ले रही है जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है और इससे इंडिया मूवमेंट को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड देश के लिए अभूतपूर्व है क्योंकि वैश्विक संकट के बीच जहां अनेक देशों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है वहां भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि वह संतुष्ट हैं की चुनौती भरे हालातों में भी देश आगे बढ़ रहा है और उसे दुनिया का विश्वास हासिल है।

Related Articles

Back to top button