ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चलती ट्रेन में महिला के साथ अभद्रता के मामले पर सतना में सियासत गरमाई, भाजयुमो ने फूंका विधायक का पुतला

सतना। चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश भर में मची खलबली के बीच सतना में भी सियासत गरमा गई है। सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। भाजपा के युवा मोर्चा विधायक के खिलाफ सड़क पर उतर आया। रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला द्वारा सतना विधायक और कोतमा विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है, जिसके विरोध में सतना भाजपा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सतना के पन्नीलाल चौक में विधायक का पुतला दहन कर विरोध में नारे लगाए गए। साथ ही दोनों विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। रेवांचल एक्सप्रेस के ए-1 कोच में महिला यात्री सफर कर रही थी। उसी कोच में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एवं कोतमा विधायक सुनील सराफ भोपाल जा रहे थे। महिला यात्री ने दोनों कांग्रेसी विधायकों पर सफर के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत भोपाल पुलिस एवं रेलवे पुलिस को महिला द्वारा की गई है, दोनों कांग्रेसी विधायकों पर महिला से अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुए युवा मोर्चा भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया और दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस विधायकों द्वारा ट्रेन में किया गया कृत्य के खिलाफ पुतला दहन किया गया है। यह कृत्य माफी योग्य नहीं है। इस पर जीआरपी को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को भी दोनों विधायकों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
-सौभाग्य केशरी, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो
पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की दिलाने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी ही चाहिए।
-नरेंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा
कांग्रेस के विधायकों द्वारा ट्रेन में महिला के साथ की गई छेड़खानी को लेकर महिला मोर्चा आवाज बुलंद करेगी और पीड़िता को न्याय दिलवाकर रहेगी।
-सीमा यादव, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
भाजपा की यह सोची समझी साजिश है। सत्ता के लालच में चूर भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।
-दिलीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

Related Articles

Back to top button