ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

Geeta Jayanti 2023: गीता जयंती 22 दिसंबर को, पूजा के दौरान जरूर रखें बांसुरी, मोर पंख और नारियल

इंदौर। सनातन धर्म में गीता को सबसे पवित्र धार्मिक ग्रंथ माना गया है। हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर गीता जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल गीत जयंती 22 दिसंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन मोक्षदा एकादशी व्रत भी है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, भगवान कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत युद्ध के दौरान गीता का उपदेश दिया था और धार्मिक मान्यता है कि श्री कृष्ण भगवान विष्णु के ही अवतार थे। ऐसे में मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के अवसर पर घर में भगवान विष्णु की इन प्रिय चीजों को जरूर लाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की भक्तों पर कृपा बनी रहती है और जीवन में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती है।

एकाक्षी नारियल

गीता जयंती के दौरान भगवान श्री हरि विष्णु और देवी मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान श्रीफल जरूर चढ़ाना चाहिए। मोक्षदा एकादशी पर एकाक्षी नारियल यदि घर लेकर आते हैं और उसकी विधि-विधान से पूजा करते हैं तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। एकाक्षी नारियल को पूजा के बाद लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।

मोर पंख

गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के प्रित मोर पंख को घर मे जरूर लाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, घर में मोर पंख रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। घर और परिवार के सभी सदस्यों से नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है। मोर पंख कमरे या घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।

बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बहुत अधिक पसंद थी। गोपियों और अपनी गायों को रिझाने के लिए भगवान कृष्ण बांसुरी बजाते हैं। पौराणिक मान्यता है कि गीता जयंती के दिन घर में बांसुरी जरूर लाना चाहिए। यदि आप बांसुरी बजाना चाहते हैं तो इसे गीता जयंती के दिन जरूर बजाना चाहिए। इस दिन पूजा के समय बांसुरी की भी पूजा करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button