ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, आज अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डा. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

13 दिसंबर को ली थी शपथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आए थे, जिसमें भाजपा ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद 13 दिसंबर को डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद से ही लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा जारी है।

Related Articles

Back to top button