ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

गीता जयंती पर घर लेकर आएं ये 3 चीजें, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

इंदौर। हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। इस साल मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर को मनाई जाएगी। मोक्षदा एकादशी पर श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य से साधक को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में एकादशी की तिथि पर कुछ विशेष उपाय कर लिए जाए, तो जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। मोक्षदा एकादशी या गीता जयंती के दिन 3 खास चीजें जरूर घर लेकर आनी चाहिए।

मोरपंख

भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख बहुत प्रिय है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर में मोर पंख रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। इसलिए गीता जयंती पर मोर पंख घर जरूर लेकर आना चाहिए। कमरे या घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना शुभ होता है।

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी सबसे अधिक प्रिय है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में बांसुरी रखने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। गीता जयंती पर एक बांसुरी घर जरूर लाना चाहिए। साथ ही इस दिन पूजा के समय बांसुरी जरूर बजाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और खुशहाली आती है।

एकाक्षी नारियल

जगत के पालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी को श्रीफल अत्यंत प्रिय है। इसलिए मोक्षदा एकादशी के दिन एकाक्षी नारियल अपने घर लाएं और उसकी विधि पूर्वक पूजा करें। इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे हमेशा आपका धन-धान्य भरा रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button