ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की संदिग्ध हालातों में मौत, घर के अंदर पड़ा मिला शव

मनोरंजन जगत से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। मलयालम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस का शव उनके घर में कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह महज 31 साल की थीं। एक्ट्रेस के यूं अचानक निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अपर्णा गुरुवार शाम तिरुवनंतपुरम के करमना स्थित अपने घर पर बेहोश पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें, अपर्णा को ‘चंदनमाझा’, ‘आत्मसाखी’, ‘मैथिली वीन्दुम वरुम’ और ‘देवस्पर्शम’ जैसे टीवी शो में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘मेघतीर्थम’, ‘मुथुगौ’, ‘अचयन्स’, ‘कोडथी सक्षमम बालन वकील’ और ‘कल्कि’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं।

Related Articles

Back to top button