ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे दावेदार, नामों पर दोबारा हो सकती है चर्चा

भोपाल। डा. मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार विधानसभा सत्र की समाप्ति यानी 21 दिसंबर के बाद होने की संभावना है। 25 दिसंबर के पहले इसे करने की तैयारी है। संभावित मंत्रियों के नामों पर मुख्यमंत्री और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक दौर की बैठक हो चुकी है।

इस बैठक के बाद कई दावेदार अपना नाम नहीं होने की खबरों से सहम गए हैं। वह जातिगत, क्षेत्रीय समीकरण और अन्य तर्कों के आधार पर खुद को प्रबल दावेदार बताते हुए अपने आकाओं के पास जोर लगा रहे हैं तो कुछ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शरण में हैं। चर्चा है कि कुछ नामों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।

मंत्रियों के नामों पर फिर चर्चा

दरअसल, भाजपा सरकार अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से करना चाहती है। इसके लिए क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के साथ सभी संसदीय क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश हो रही है, लेकिन मंत्रिमंडल का आकार छोटा होने की स्थिति में सभी को साधने में मुश्किल आ रही है। इसी कारण माना जा रहा है कि मोहन यादव मंत्रियों के नामों पर चर्चा के लिए फिर दिल्ली जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button