ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मेरठ में महिला की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, सामने आई यह वजह

मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने दिनदहाड़े कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) कमलेश बहादुर ने बताया कि मवीमीरा गांव में सोनी (28) अपने भाई अनुज के मकान से निकलकर पैदल जा रही थी और वह जब बड़े मंदिर के पास पहुंची तभी मोटरसाइकिल से आये एक युवक ने उस पर गोलियां चला दीं।

बहादुर ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल सोनी को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि करीब आठ साल पहले सोनी की शादी मुजफ्फरनगर के जानसठ के सतेन्द्र से हुई थी लेकिन कुछ विवाद के चलते उनके बीच तलाक हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार उसके बाद सोनी नाजिम नाम के लड़के के साथ रह रही थी, फिर इसी साल 28 नवम्बर को उसने मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र निवासी रविंद्र के साथ शादी की थी। इन दिनों वह अपने मायके आई थी। बहादुर ने बताया कि सोनी की हत्या के पीछे उसके पहले पति का हाथ होने का शक है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Related Articles

Back to top button