ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हवलदार ने अस्पताल में तोड़ा दम

भोपाल। ड्यूटी करने के बाद रविवार रात पैदल घर जा रहे होमगार्ड के सिपाही को शिवाजी नगर रोटरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को पहले जेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद हवलदार का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह है मामला

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक भीमनगर निवासी श्रीकांत मिश्रा होमगार्ड में हवलदार के पद पर पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी कलेक्टर कार्यालय में है। रविवार को वह ड्यूटी करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनको नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया। पुलिस ने हवलदार को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। आगे जाकर एक फुटेज मिला हे, उसमें बाइक सवार भागते नजर आ रहे हैं। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हे।

Related Articles

Back to top button