ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर जिले के शासकीय स्कूलों में की जा रही विद्यार्थियों की काउंसलिंग

इंदौर। मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की काउंसलिंग का कार्य आरंभ किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा और अन्य कोर्स को लेकर जानकारी दी जा रही है, ताकि 10वीं और 12वीं के बाद में भविष्य की संभावना के आधार पर तैयारी कर सके। इंदौर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में बारी-बारी काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश शासन द्ववारा जिले के शासकीय हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की काउंसलिंग के निर्देश दिए गए है। निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूलों में 10वीं और 12वीं के अध्ययनरत विद्यार्थी की काउंसलिंग की जाकर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। यह काउंसलिंग कार्य 15 दिसंबर से (शहरी क्षेत्र के स्कूलों) में किया जा रहा है।

शासकीय आदिवासी सीनियर छात्रावास बड़ा गणपति इंदौर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजरंग नगर इंदौर में काउंसलिंग कर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान कर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ शासन की स्वरोजगार योजनाओं एवं कौशल विकास अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कोर्सों के संबंध में काउंसलर और विषय विशेषज्ञ के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कार्यालय समन्यवक पवन कुमार गोयल ने अपने विभाग की गतिविधियों को बताते हुए इस काउंसलिंग कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। काउंसलर डॉ. रचना बजाज, प्रियंका तिवारी तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. राकेश उपाध्याय, विजेंद्र सोगानी, जितेंद्र पांचाल एवं महेश गौड़ ने काउंसलिंग कर मार्गदर्शन प्रदान किया। यह कार्य आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button