ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

निजामपुर क्षेत्र के नियाजलिपुर में 3 घरों में चोरों का तांडव; केस दर्ज

नारनौल। हरियाणा में निजामपुर के गांव नियाजलिपुर (नयागांव) में गुरूवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। यहां से चोर लाखों रुपए की नकदी समेत आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है।निजामपुर के गांव नियाजलिपुर निवासी सत्यनारायण गुर्जर, नरेन्द्र और शीशराम के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से व अलमारी में रखे लाखों की नकदी व आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित को चोरी की जानकारी सुबह हो सकी। पीड़ितों ने घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चोरी कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भाई की मौत पर गए थेपीड़ित फुसाराम वासी नियाजलिपुर ने बताया कि दो दिन पहले उसके भाई धन्शी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मृतक ने अपने खेत मे मकान बना रखे है। इसलिए रात को हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार उनका व उनके भाई ग्यारसी का परिवार मृतक धन्शी के घर पर ही थे। हांलाकि इस रात उनके पिता घर पर बैठक मे सो रहे थे। जहां चोरों ने उनकी बैठक मे सो रहे पिता को दोनों तरफ से कुंडी लगाकर घर मे रखे नगदी व आभूषण चुरा ले गए।2.20 लाख और जेवर चुराएउन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर मे रखी 2 लाख 20 हजार की नकदी, सोने के कानो की झुमकी, सोने का मंगलसूत्र, 3 जोड़ी चांदी के पाजेव, चांदी की तागड़ी, वही नरेंद्र पुत्र ग्यारसी लाल जाति गुर्जर के घर से पचास हजार की नगदी, सोने की कानों की झुमकी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पाजेव चोर चुरा ले गए। शीशराम पुत्र मादाराम जाति हरिजन के घर मे भी चोर घुसे, हांलाकि शीशराम अपने परिवार के साथ पिछले 15 व 20 साल से दिल्ली में रह रहा है।

Related Articles

Back to top button