ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र का मामला, शराब पीने से रोकने पर अक्सर होता था विवाद

अलीगढ़: घटना के बाद मामले की जांच करने पहुंची क्षेत्रिय पुलिसअलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव कोंडरा में एक शराबी पति ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने गुरुवार देर रात दुपट्‌टे से पत्नी का गला घोंट दिया और फिर मौके से फरार हो गया। पूरे दिन लोगों को घटना की जानकारी नहीं हुई।लेकिन महिला जब दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा। जिसके बाद महिला का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।5 साल पहले हुआ था विवाहअलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी तिलक सिंह की बेटी शीतल की शादी 5 साल पहले हरदुआगंज के गांव निधौला निवासी शेखर के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है।परिवारजनों के अनुसार लगभग एक साल पहले शेखर अपने घर से अलग होकर तालानगरी में ही कोंडरा गांव में मकान बनाकर पत्नी के साथ रहने लगा था। इस दौरान पत्नी दुबारा गर्भवती हुई और वर्तमान में वह 7 महीने की गर्भवती थी।शीतल (फाइल फोटो)शराब पीने से रोकने पर होता था विवादपरिवार से अलग रहने के बाद शेखर शराब पीने लगा था और आए दिन वह नशे में घर आता था। इसके अलावा उसके पास कोर्इ काम धंधा भी नहीं था। जब शीतल उसे रोकती थी तो दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। तीन महीने से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।पिछले 15 दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी शेखर घर छोड़कर चला गया था। घर में शीतल अकेली ही रह रही थी। गर्भवती होने के कारण आस पड़ोस के लोग उसका हालचाल लेते रहते थे। शुक्रवार को जब दोपहर तक वह बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा, तब घटना का खुलासा हुआ।पत्नी के चरित्र पर करने लगा था शकमृतका के पिता ने बताया कि शेखर कोई काम नहीं करता था और शराब पीता रहता था। जिसके कारण घर का खर्च चलाने के लिए शीतल तालानगरी में एक फैक्ट्री मे काम करने लगी थी। जब पत्नी ने नौकरी शुरू की तो शेखर उसके चरित्र पर शक करने लगा।जिसके बाद से दोनों में और ज्यादा मन मुटाव हो गया था। जिसके बाद आरोपी ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। शीतल का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला और उसकी गर्दन दुपट्‌टे से कसी हुई थी। घटना के बाद फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सारे साक्ष्य जुटाए हैं।आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारघटना के बाद आरोपी शेखर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र और आरोपी के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही थी। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button