ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है रात का पारा, सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से बादल छाने लगे थे। इनके कमजोर पड़ने से मौसम शुष्क होने लगा है। हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सर्द हवाएं चलने से सोमवार से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी। अगले दो दिन में रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस

उधर, रविवार को प्रदेश में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। 28 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में जम्मू के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात हरियाणा पर सक्रिय है। इसके अतिरिक्त पंजाब के आसपास एक द्रोणिका भी मौजूद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव के कारण बादल छाने लगे थे। इससे रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी थी। अब इन मौसम प्रणालियों के कमजोर होने पर मौसम शुष्क हो गया है। रविवार दोपहर से हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। हवा की रफ्तार भी लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है।

सर्द हवाओं का असर

सर्द हवाओं के असर से रविवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। सोमवार से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। 22 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने पर मौसम के मिजाज में फिर बदलाव आ सकता है।

Related Articles

Back to top button