ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कई घरों में की लूटपाट, बैराड़ इलाके के ग्रामीणों में डर का माहौल

शिवपुरी/बैराड़। बैराड़ थानांतर्गत ग्राम सढ़ में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने एक-एक कर चार घरों को निशाना बनाया और वहां से एक लाख रुपये से अधिक नगद और सोने-चांदी के जेबर लूट कर ले गए। बदमाशों ने इस दौरान न सिर्फ ग्रामीणों की मारपीट की बल्कि उन्हें डराया धमका भी।

जानकारी के अनुसार ग्राम सढ़ में रात दो बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने हथियार की नोंक पर डरा धमका कर गांव के ख्याली आदिवासी, मूला आदिवासी, केपी सिंह आदिवासी व वीरा आदिवासी के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश ख्याली आदिवासी के घर से 55 हजार रुपये नगद, मूला आदिवासी के घर से तीन महिलाओं के सोने-चांदी के जेबर व 50 हजार रुपये नगद, केपी सिंह आदिवासी के घर से मोबाइल व वीर आदिवासी के घर से मोबाइल की बैटरी लूट कर ले गए। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने रात को ही 4 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस रविवार की दोपहर एक बजे गांव में पहुंची है।

मुझे सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली है। मैंने मौके पर टीआई सहित पुलिस फोर्स गांव में भेजा है। वह घटना का पड़ताल कर जंगल सर्चिंग कर रहे हैं। हो सकता है कोई मवेशी चोर हों, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थाने पर अब तक कोई पीड़ित व्यक्ति नहीं पहुंचा है, हो सकता है डायल-100 को सूचना दी हो। मुझे मीडिया के माध्यम से जैसे ही सूचना मिली वैसे ही पुलिस एक्शन में आ गई है। हम जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लेंगे।

सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी पोहरी

Related Articles

Back to top button