ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, बढ़ सकता है दिन का तापमान

भोपाल। राजस्थान पर एक चक्रवात बन गया है, साथ ही हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण निचले एवं मध्यम स्तर पर बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बादल छाने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में कुछ वृद्धि होने लगेगी। वहीं, शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

12 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इनमें पूर्वी मध्य प्रदेश के नौ शहर शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन के मुताबिक, वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवात बन गया है। इससे हवाओं का रुख बार-बार बदलने लगा है। इस कारण बादल छाने लगे हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज सोमवार तक बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि चक्रवात के असर से हवाओं का रुख कभी दक्षिण-पूर्वी तो कभी उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। हवाओं के साथ नमी भी आने लगी है।

इस वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में निचले एवं मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

उधर, न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद हवा का रुख फिर उत्तरी होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button