ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

पांच दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान, ठंडी हवाओं से बढ़ रहा शीत का असर

मंदसौर। अब बादलों के छंटने के बाद ठंड का असर बढ़ रहा है। उत्तर-पूर्व से आ रही हवाओं ने पारे को तेजी से नीचे लाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान में पांच दिन में लगभग तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शीत का असर भी बढ़ गया है। वहीं भगवान पशुपतिनाथ महादेव को भी रात में कंबल ओढ़ाने लगे हैं।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया हैं वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 दर्ज किया हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान तेजी से कम हो रहा हैं। इसके चलते ठंड का असर भी रोज बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को सुबह हल्के फुल्के बादलों के बीच में सूर्योदय हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद ही अच्छी धूप खिल गई। फिर शाम तक अच्छी धूप खिली रही। हालांकि अब सुबह-शाम ठंडा मौसम हो रहा रहा है और दिन में हवाएं भी चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में और गिरावट आ सकती है।

जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिसे था वहीं गुरुवार को तापमान में थोड़ी कमी आई इसके चलते अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। अब आगे जाकर तापमान में और कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हल्के बादल देखने को मिल रहे हैं।

बारिश के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिसंबर का पहला पखवाड़ा समाप्त होने को है लेकिन तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई है। ठंड का असर भी इस बार अभी तक कम ही हैं पर दिसम्बर अंत तक ठंड तेज हो जाएगी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। शीत लहर भी चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में उत्तिर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। गौरतलब है कि इस वर्ष अल्प वर्षा के हालात थे। इसके चलते मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि इस बार ठंड कम रहेगी।

Related Articles

Back to top button