ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

मालिक की शादी में खाना नहीं मिला तो कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगा दी आग, हुआ भारी नुकसान

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में कर्मचारियों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि शादी में खाना कम पड़ गया था। इससे तीन लोग इस कदर नाराज हुए कि अपने ही मालिक की डिस्पोजल फैक्ट्री में आग लगा दी। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। फैक्ट्री मालिक के मैरिज हाउस में शादी थी।
क्या है मामला? 
दरअसल, एम्स इलाके में कागज के गिलास व नैपकिन बनाने वाली फैक्टरी के मालिक की शादी में बुधवार रात कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप है। इस दौरान हंगामा कर रहे कर्मचारियों को हटा दिया गया तो वे नाराज होकर भैरोपुर स्थित फैक्टरी पहुंचे और वहां तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक के मुताबिक 65 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
भैरोपुर निवासी कृष्णा जायसवाल ने बताया कि मोहल्ले में ही मकान के पिछले हिस्से में उनकी गिलास व नैपकिन बनाने की फैक्टरी व राइस मिल है। बताया कि कर्मचारी भैरोपुर निवासी विपुल पासवान, गीडा के बांसपार निवासी किशन गुप्ता व सेल्समैन चिलुआताल इलाके के डोहरिया निवासी राजेश बुधवार की रात आए और शादी में महिलाओं से अभद्रता करने के साथ ही तोड़फोड़ करने लगे। वहीं जब विरोध किया तो असलहा दिखाते हुए धमकी दी और फैक्टरी में जाकर आग लगा दी। कृष्णा के चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

क्या कहती है पुलिस? 
इस मामले में पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़ व छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर में लिखे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ हो रही है।

Related Articles

Back to top button