ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

भारत के ‘लौह पुरुष’ की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत और अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता है

अपने नेतृत्व क्षमता के लिए सरदार की उपाधि से सम्मानित पटेल को आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महान सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता है। हम समृद्ध भारत के उनके सपने को साकार करने के लिए उनके कार्यों और जीवन से प्रेरणा लेते हैं।”

Related Articles

Back to top button