ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

मकर संक्रांति घोड़े पर सवार होकर आएगी, रवि योग का संयोग, स्नान-दान और पूजा करना रहेगा श्रेष्ठ

इंदौर।मकर संक्रांति दूसरी बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सुबह 09 बजकर 23 मिनट पर होगा। सूर्यदेव के मकर राशि में आने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पौष माह शुक्ल पक्ष और शतभिषा नक्षत्र के चलते पुण्यकाल शुरू हो जाएगा। यह शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

स्नान और दान करना श्रेष्ठ

मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और पूजा करना श्रेष्ठ रहता है। मकर संक्रांति 2024 का वाहन घोड़ा और उप वाहन शेर है। दोनों ही रफ्तार के प्रतीक है।

दक्षिण दिशा से होगा मकर संक्रांति का आगमन

मकर संक्रांति 2024 का आगमन दक्षिण दिशा से और गमन उत्तर दिशा से होगा। इसका परिणाम होगा कि शेयर मार्केट में उठाव दिखाई देगा। गेंहू के उत्पादन में वृद्धि होगी। दुध और इससे बनने वाली वस्तुओं का उत्पादन और मांग बढ़ेगी।

12 राशियों के लिए कैसी रहेगी मकर संक्रांति

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति शुभ रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य की कृपा से धन लाभ होगा और कारोबारी में उन्नति होगी। वहीं, रुके काम पूरे होंगे। वृष, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों के लिए मकर संक्रांति अच्छी नहीं रहेगी। शारीरिक कष्ट और तनाव बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button