ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
छत्तीसगढ़

पास ही मिली कीटनाशक की बोतल,गले में गठान से भरा गमछा;पुलिस को हत्या की आशंका

धमतरी: मृत महिला की पहचान कुमारी बाई के रूप में हुई।धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। भखारा के एचपी गैस के पीछे एक खेत में पड़ी लाश को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है।पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त कुमारी बाई के रूप में हुई है, जो भखारा के भाटापारा की रहने वाली थी। उसके गांव से भखारा एचपी गैस एजेंसी करीब 7 किलोमीटर दूर है। महिला बांस से बने सामान बेचने का काम करती थी। पुलिस ने शव की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया। ASP मेघा टेम्भूकर ने कहा कि महिला के शव के पास से कीटनाशक की बोतल मिली है। इसकी जांच भी की जा रही है।भखारा थाना क्षेत्र की घटना।ASP ने कहा कि महिला के गले में गठान से भरा गमछा भी पाया गया है, जिससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। महिला कल किस वक्त इलाके में आई थी, इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Back to top button