ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

हाईकोर्ट ने सबलगढ़ थाना प्रभारी को जमकर फटकारा, ये है मामला।

ग्वालियर। संदेहास्पद स्थिति में गायब हुई महिला को खोजने के लिए हाईकोर्ट में लगी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में हाईकोर्ट ने सबलगढ़ थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। युगलपीठ के जस्टिस रोहित आर्या ने थाना प्रभारी से कहा कि तुम थाना प्रभारी बनने लायक लगते नहीं हो, चपरासी की तरह साहब के श्वान को टहलाने का काम करो। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद कड़े शब्दों में थाना प्रभारी को कहा कि 18 दिसंबर तक इस मामले में गायब हुई महिला मिल जाना चाहिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को ही होगी। बता दें कि हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता पिता ने दामाद पर बेटी को बंदी बनाने का आरोप लगाते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका प्रस्तुत की है। बुधवार को सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि महिला अपने पति भानू प्रकाश शर्मा के साथ अंतिम बार देखी गई थी, क्योंकि वह महिला को मायके से ससुराल लेकर गया था। ऐसे में उसके साथ सख्ती से पूछताछ की जाना चाहिए। यह है मामला लगभग आठ साल साल पहले भानू प्रकाश शर्मा के साथ याचिकाकर्ता की बेटी सोनम शर्मा का विवाह हुआ था। इसी वर्ष 18 सितंबर को महिला अपने पति के साथ मायके गई। इसके बाद भानू ने पत्नी से मारपीट की और उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद भानू ने फोन पर महिला के स्वजन को सूचना दी कि सोनम लापता हो गई है और इसके संबंध में उसके द्वारा पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। यहां याचिकाकर्ता ने बेटी के साथ अप्रिय घटना होने की संभावना भी जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button