ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमला, IED विस्फोट में एक जवान शहीद, एक अन्य घायल

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अमदई घाटी स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में बम विस्फोट के कारण छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के नवमी बटालियन के जवान कमलेश साहू शहीद हो गए तथा आरक्षक विनय कुमार घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमदई घाटी क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी भी की जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में घायल हुए विनय को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान कमलेश राज्य के जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button