ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

युवती की हत्या का आरोपित लिव इन पार्टनर गुना से गिरफ्तार

इंदौर। जबरन कालोनी में हुई युवती की हत्या के आरोपित प्रवीण धाकड़ को मंगलवार रात पुलिस ने गुना से गिरफ्तार कर लिया। वह उसका लिवइन पार्टनर था। एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से पुलिस को आरोपित के बारे में सुराग हाथ लगा था। उसके ई-वालेट में युवती रुपये भी जमा करवाती थी।

डीसीपी जोन-4 आरके सिंह के मुताबिक जबरन कालोनी (मरीमाता) में छह दिसंबर को निकिता प्रजापत की कैंची घोंपकर हत्या हुई थी। एक दिन पूर्व ही युवती आरोपित के साथ रहने आई थी।

पुलिस ने जानकारी जुटाई और काल डिटेल के आधार पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी रामचंद्र को हिरासत में लिया। रामचंद्र ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब काल डिटेल दिखाई तो टूट गया। उसके फोन में रील भी मिल गई। रामचंद्र ने बताया युवती पांच सिम कार्ड रखती थी।

उसकी कई युवकों से दोस्ती थी। पुलिस ने पांचों नंबरों की काल डिटेल निकाली और संपर्क में आए युवकों को थाने तलब किया।हत्यारे से नेहरू पार्क में मिला था डीसीपी ने जांच के लिए एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा, एसीपी नंदनी शर्मा की टीम लगाई। एक टीम ने तकनीकी जांच की।

दूसरी टीम में टीआइ आमोदसिंह को लगाया तो पूछताछ करने लगे। रामचंद्र ने बताया कि युवती किसी भी युवक के साथ चली जाती थी। वह दिनभर शराब पीती थी।

युवकों द्वारा जमा करवाए रुपये रामचंद्र के ई-वालेट में ही आते थे। जिसे वह युवती को निकाल कर दे देता था। पुलिस ने उसके कथन के आधार पर सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पालदा क्षेत्र में आरोपित के साथ घूमती दिख गई।

फुटेज दिखाने पर रामचंद्र ने कहा

आरोपित तीन दिसंबर को नेहरू पार्क में मिला था। उस वक्त रामचंद्र युवती के साथ ही बैठा हुआ था।नशे के कारण आरोपित को नौकरी से निकालाडीसीपी के मुताबिक प्रवीण धाकड़ निवासी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवीण भी नशाखोरी करता है।

आरोपित विजय नगर क्षेत्र में एक कंपनी में सेल्स एक्जिक्यूटिव की नौकरी करता था। नशा करके आने पर उसे नौकरी से हटा दिया था। आरोपित से युवती की पहचान हुई और वह उसे पत्नी बनाकर त्रिलोक के मकान में रहने चला गया।

Related Articles

Back to top button