ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नए मंत्रियों के लिए 20 वाहन तैयार, 14 नए खरीदने की तैयारी

भोपाल । प्रदेश सरकार के नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग ने 20 वाहन तैयार किए हैं। ये इनोवा क्रिस्टा हैं। 14 और यही गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव है। नए वाहनों की खरीदी नहीं हो पाती है तो 20 के अतिरिक्त मंत्रियों को फिलहाल एक से आठ साल के पुराने वाहनों में ही सफर करना पड़ेगा।

गृह विभाग ने 20 गाड़ियां पिछले वर्ष ही खरीदी थीं। सबसे पहले यही वाहन मंत्रियों को दिए जाएंगे। स्टेट गैराज के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रियों को वाहन उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी है।

अभी यह तय नहीं है कि शुरुआत में कितने मंत्री बनेंगे, लेकिन पुरानी और नई सभी गाड़ियों को अच्छी तरह से दुरुस्त कराया गया है, जहां पर मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा, वहीं पर सरकारी वाहन उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे।

बता दें कि मंत्रियों का वाहन एक लाख 10 हजार किमी चलने के बाद बदलने का नियम है। वर्ष 2023 के पहले वाले खरीदे गए वाहनों में एक सफारी और बाकी इनोवा क्रिस्टा हैं।

एक लाख किमी से अधिक चल जाने के बाद भी इन वाहनों की स्थिति अच्छी है, पर मंत्री नए वाहनों की मांग करते रहे हैं। पिछली सरकार में कुछ मंत्रियों ने इसके लिए नोटशीट भी लिखी थी।

Related Articles

Back to top button